Delhi: 'दिल्ली का पानी रोक रहा हरियाणा', AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप l

22-May-24, 10:50:AM | 0 views, | 0 comments

Delhi: 'दिल्ली का पानी रोक रहा हरियाणा', AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप l

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है। आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही।

राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा है।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, '25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है। इसी साजिश के तहत भाजापा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।' 

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में आ रही यमुना की वाटर सप्लाई को रोक दी है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही। वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। मगर 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को 671 फुट था। ये तीन दिन तक बना रहा। 21 मई को पानी घटकर 671 फुट के नीचे आ गया।

उन्होंने आगे कहा कि 25 मई की वोटिंग से पहले भाजपा नया षडयंत्र रच रही है। पानी की त्राहि-त्राहि मचाने का षडयंत्र रच रही है। हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक लगाकार नई साजिश की जाएगी। वोटर्स को बरगलाया जाएगा। अब भाजपा जितनी भी साजिश कर लो, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

 

 

 

 

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!





Top 10 Posts
Heatwave: गर्मी के कारण बढ़ रहे हैं ड्राई आइज के मामले, जानिए…
शिक्षक ने सुनाई दास्तां चालक लहराई बस और पलभर में सड़क पर…
'बुलेट गर्ल' की दबंगई: फोड़ दिया सिर युवती ने कहासुनी होने पर…
Delhi : नेशनल, रेल और मेट्रो म्यूजियम में विस्फोटक रखे होने के…
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति : प्रमाणपत्र और मेडल से बढ़ाया होनहारों का हौसला,…
ए गर्मी थोड़ा रहम खा: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन लू का…
बृज भूषण सिंह को राहत: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में…
यूपी में बड़ा हादसा: पांच भक्तों की हालत गंभीर श्रद्धालुओं से भरा…
नोएडा में बवाल: गार्डन गैलेरिया में युवक की जमकर पिटाई, मामूली सी…
Delhi: एक छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं लेडी हार्डिंग अस्पताल कैंसर…
Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install