तूफान-बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, जलपाईगुड़ी में राज्यपाल ने किया तबाही का मुआयना Bengal-North East:

01-Apr-24, 02:37:PM | 0 views, | 0 comments

Bengal-North East: तूफान-बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, जलपाईगुड़ी में राज्यपाल ने किया तबाही

सार

जिस वक्त नाव हादसे का शिकार हुई, उस वक्त नाव पर 15 यात्री सवार थे। नाव पलटने के बाद अन्य यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। 

विस्तार


असम में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव के पलटने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद से दो लोग लापता हैं। सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और तूफान के चलते नाव पलटी। घटना असम के दक्षिणी सलमारा-मनकाचर जिले की है। असम के आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि रविवार शाम को राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और तूफान आया, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई घरों को भी नुकसान हुआ।                                                                                                                                                                                                    
उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे सिशुमारा घाट से नेपुरेर अलगा घाट जा रही एक नाव नेपुरेर अलगा गांव के करीब पलट गई। इस हादसे में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई, जिसकी पहचान सामिन मंडल के रूप में हुई है। वहीं कोबात अली मंडल (56 वर्ष) इस्माइल अली (8 वर्ष) लापता हैं। जिस वक्त नाव हादसे का शिकार हुई, उस वक्त नाव पर 15 यात्री सवार थे। नाव पलटने के बाद अन्य यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। 

 ढुबरी और गोलपाड़ा जिलों से गहरे पानी में उतरने वाले तैराक बुलाए गए हैं। एसडीआरएफ के जवान नौकाओं के जरिए लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। ज्ञानेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि बचाव अभियान की निगरानी के लिए ड्रोन्स और पायलट भी घटनास्थल पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हुईं, लेकिन अभी तक इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। 

 

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!





Top 10 Posts
आप सांसद संजय सिंह का तंज: 'क्या अमित शाह के बेटे को…
ए गर्मी थोड़ा रहम खा: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन लू का…
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बनाया प्लान आम आदमी पार्टी की वेबसाइट…
जानें कब मिलेगी राहत गर्मी से 'धधक' रहा दिल्ली-एनसीआर: अगले तीन दिन…
गाजियाबाद: भरे बाजार में एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 घंटे बाद…
Delhi: भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को बड़ी राहत, दोपहर 12 से…
Photos: हैरान कर देगी UP की सुसाइड की ये कहानी स्कूल में…
Badaun Case: भाभी मेरी पत्नी बीमार है 5000 रुपये दे दो, कत्ल…
बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में ठंडी हवा से खिले लोगों के…
Delhi: शिक्षा मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से तीन…
Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install