रिपोर्ट में यह बात आई सामने सांसद संजय सिंह का वजन छह किलो बढ़ा

06-Apr-24, 05:23:PM | 0 views, | 0 comments

रिपोर्ट में यह बात आई सामने संजय सिंह का वजन छह किलो बढ़ा, रिपोर्ट में यह बात आई सामने l

सार

तिहाड़ जेल प्रशासन ने दावा किया है कि जेल में रहने के दौरान आप सांसद संजय सिंह का वजन बढ़ा है। तिहाड़ जेल प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 अक्टूबर 2023 को जब संजय सिंह जेल पहुंचे थे तो उनका वजन 76 किलो था।

विस्तार

आप सांसद संजय सिंह तीन अप्रैल को 181 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। जिसके बाद से संजय सिंह लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। आप सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले को भाजपा की देन करार दिया है। जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को सांसद ने आरोप लगाया कि असली घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ। 

 

उधर, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दावा किया है कि जेल में रहने के दौरान आप सांसद संजय सिंह का वजन बढ़ा है। तिहाड़ जेल प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 अक्टूबर 2023 को जब संजय सिंह जेल पहुंचे थे तो उनका वजन 76 किलो था। जब वह जेल से बाहर निकले तो उनका वजन 82 किलोग्राम था। इसी तरह उनका ब्लड प्रेशर जो पहले 153/103 रहता था घटकर 136/70 हो गया। तिहाड़ जेल में करीब छह महीने रहने के दौरान संजय सिंह का वजन करीब छह किलोग्राम बढ़ा है, जबकि बीपी कम हो गया। 

     शराब घोटाले में शामिल हैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग: संजय सिंह

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने कहा कि शराब घाटाले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिल हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल भेजा गया। इसके पीछे आप को खत्म करने और इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा की सामने आई असलियत को दबाने की मंशा है। 

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!





Top 10 Posts
दिल्ली में जल संकट: LG बोले- निर्धारित कोटे का पानी दे रहे…
Delhi : छोटे सदन से बड़ी सभा में पहुंचे चार नवनिर्वाचित सांसद…
622 करोड़ संपत्ति के साथ ये हैं जानिए हेमा मालिनी किस नंबर…
महेंद्र सिंह धोनी का बचपन का दोस्त गिरफ्तार
अब भी धधक रहा कूड़े का पहाड़ कब बुझेगी गाजीपुर लैंडफिल में…
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हुआ महंगा: दिल्ली में बढ़ी PUC की फीस, टू-व्हीलर हो…
Noida Fire: दमकलकर्मियों ने पाया काबू नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लगी…
Loksabha Election: अनारकली उठो...वोट डालने जाना है... मीम्स और कार्टून से लोगों…
167 कर्मिकों पर हुई एफआईआर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर l
कुत्तों ने 2 बच्चों पर किया हमला, एक को नोच-नोचकर मार डाला,…
Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install