Weather News :आज आंधी के आसार, गर्मी झुलसा रही बदन, 38.2 डिग्री दर्ज हुआ दिल्ली का अधिकतम तापमान l

09-May-24, 12:27:PM | 0 views, | 0 comments

      Weather News :आज आंधी के आसार, गर्मी झुलसा रही बदन, 38.2 डिग्री दर्ज हुआ            दिल्ली का अधिकतम तापमान l

        दिल्ली का नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

       गर्मी के सितम से दिल्ली-एनसीआर के लोग परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती          गर्मी और लू ने लोगों को झुलसाया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।       वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

      मौसम विभाग के मुताबिक, नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नजफगढ़ में 39, जाफरपुर व पीतमपुरा में 38.2, आया       नगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इधर, बृहस्पतिवार को धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि, सूरज अपने तेवर दिखाएगा, इससे गर्मी से           राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 26 डिग्री                 सेल्सियस रहने की आशंका है। 

तेज हवा चलने से आई अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट


     बुधवार को तापमान में मामूली कमी आने की वजह पहाड़ों पर हो रही बारिश और तेज हवा हैं। तेज हवाओं के चलते हवा में नमी बढ़ी है। वहीं, दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व         की दिशा से हवा 10 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली हैं। वहीं, दोपहर में बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल भी चला। इससे आसमान में हल्के             बादल छाए नजर आए। जिससे अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। लेकिन, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!





Top 10 Posts
बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में ठंडी हवा से खिले लोगों के…
Hit And Run: मोटरसाइकिल में फंसी नंबर प्लेट तेज रफ्तार कार ने…
Delhi Murder: कैब चालक की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या l
Ghaziabad: स्टेशन से पहले तेजस राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से…
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हुआ महंगा: टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर देना होगा अब इतना…
अब भी धधक रहा कूड़े का पहाड़ कब बुझेगी गाजीपुर लैंडफिल में…
14, 15 मार्च की परीक्षा के लिए भी जारी हुआ एडमिट कार्ड;…
देश के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, यहां स्वयंभू प्रकट हुए बजरंगबली
Delhi: स्वाति मामले पर 'आप' पर विपक्ष हमलावर, भाजपा नेता बोले- इस…
तूफान-बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, जलपाईगुड़ी में राज्यपाल ने किया…
Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install