सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल: दिल्ली में भाजपा का विरोध-प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा बोले- राहुल गांधी माफी मांगे

09-May-24, 04:52:PM | 0 views, | 0 comments

सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल: दिल्ली में भाजपा का विरोध-प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा बोले- राहुल गांधी माफी मांगे l

BJP Protest On Sam Pitroda Controversial Remarks: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। 

सैम पित्रोदा के इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रंगभेदी टिप्पणी करने पर सैम पित्रोदा और कांग्रेस के खिलाफ दिल्ली भाजपा ईकाइ ने मोर्चा खोल दिया है। 

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस देश के बंटवारे को लेकर एक गहरी साजिश रच चुकी है। भारत की ताकत उसकी सांस्कृति, एकता और अखंडता है।

उन्होंने आगे कहा कि सैम पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी की थी। कांग्रेस पूरे देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी को माफी मांगने चाहिए। उन्होंने सभी भारतीयों की बदनामों की है।

 कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
इससे पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा था कि देश के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं। हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।

सैम पित्रोदा का विवादित बयान
सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं।

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!



Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Dayanand Colony, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install