Delhi: 'दिल्ली का पानी रोक रहा हरियाणा', AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप - कर रही BJP स्वाति का इस्तेमाल l

22-May-24, 02:19:PM | 0 views, | 0 comments

Delhi: 'दिल्ली का पानी रोक रहा हरियाणा', AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप -  कर रही BJP स्वाति का इस्तेमाल l

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है। आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से यमुना के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही।

राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा है।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, '25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है। इसी साजिश के तहत भाजापा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।' 

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में आ रही यमुना की वाटर सप्लाई को रोक दी है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही। वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। मगर 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को 671 फुट था। ये तीन दिन तक बना रहा। 21 मई को पानी घटकर 671 फुट के नीचे आ गया।उन्होंने आगे कहा कि 25 मई की वोटिंग से पहले भाजपा नया षडयंत्र रच रही है। पानी की त्राहि-त्राहि मचाने का षडयंत्र रच रही है। हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक लगाकार नई साजिश की जाएगी। वोटर्स को बरगलाया जाएगा। अब भाजपा जितनी भी साजिश कर लो, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

आप मंत्री ने कहा कि इस साजिश से निपटने के लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली जल बोर्ड को इसके लिए निर्देश दे दिया गये हैं। पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने को कह दिया गया है l

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!





Top 10 Posts
दिल्ली में तीन नए कोर्ट का शिलान्यास: आतिशी ने गिनाई उपलब्धियां LG…
Delhi-NCR AQI: आज भी एक्यूआई बेहद खराब, जहरीली हवा से दिन-पर-दिन बिगड़ते…
MCD Standing Committee Election: स्टैंडिंग कमेटी मेंबर के चुनाव के लिए मतदान…
Noida Traffic Advisory: 500 पुलिसकर्मी करेंगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की सुरक्षा, ये…
रामलला की मूर्ति को लेकर योगीराज ने साझा की अपनी कला यात्रा
AAP के कैंपेन सॉन्ग ‘जेल का जवाब वोट से’ को मंजूरी: दिलीप…
बवाल की तस्वीरें: यती नरसिंहानंद के लिए महापंचायत में जा रहे लोगों…
चौथी पास निकला दूल्हा: शादी के चार दिन बाद दुल्हन के सामने…
PPF: 9 हजार रुपये की बचत करके कुछ सालों में इकट्ठा कर…
Gurugram Accident: गलत दिशा से आ रही कार से टकराई तेज रफ्तार…
Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install