Election Results : दिल्ली के 162 में से 148 उम्मीदवारों की जमानत जब्त l

05-Jun-24, 10:33:AM | 0 views, | 1 comments

Election Results : दिल्ली के 162 में से 148 उम्मीदवारों की जमानत जब्त l

ऐसे में इनके अलावा बचे 148 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। दरअसल, दिल्ली में सबसे अधिक 62.89% मतदान पूर्वी दिल्ली सीट पर हुआ और नई दिल्ली सीट पर सबसे कम 55.43%। 

लोकसभा चुनाव में उतरे कुल 162 उम्मीदवारों में से केवल 14 लोगों को ही जनता से स्वीकार किया। ऐसे में इनके अलावा बचे 148 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। दरअसल, दिल्ली में सबसे अधिक 62.89% मतदान पूर्वी दिल्ली सीट पर हुआ और नई दिल्ली सीट पर सबसे कम 55.43%। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 1,40,891 वोट चाहिए थे। जबकि पूर्वी दिल्ली सीट पर 2,58,180 वोट जरूरी थे। चुनाव में प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का 1/6 हिस्सा चाहिए होता है। मतदान के दिन दिल्ली के 1,52,01,936 मतदाताओं में से केवल 58.69% यानी 89,23,536 लोगों ने ही अपने मत का इस्तेमाल किया। 

सातों सीटों में से नई दिल्ली में सबसे कम 8.45 लाख मतदाताओं ने वोट दिया। यहां जमानत बचाने के लिए नियम के तहत 1,40,891 लाख वोट प्रत्याशी को चाहिए थे। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 17 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। इनमें से बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती को 1.4 लाख से अधिक वोट मिले। बचे 15 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई।उत्तर-पूर्वी सीट पर थे 28 प्रत्याशी
सबसे अधिक मतदान पाने वाली उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर भी 24,63,159 मतदाताओं में से 15,49,80 ने मतदान किया था। ऐसे में इस सीट पर प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए 2,58,180 वोट चाहिए थे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर 28 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें से मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के अलावा 26 मतदाताओं की जमानत राशि जब्त हो गई। बची पांच सीटों में भी केवल भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशियों को छोड़कर सभी को जनता ने नकार दिया। 

जमानत भी नहीं बचा पाए पूर्व मंत्री
दिल्ली के पूर्व समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद लोकसभा चुनाव में जमानत तक नहीं बचा पाए। वे नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। चुनाव में उन्हें 5629 वोट मिले। यह कुल पड़े मत का केवल 0.66 फीसदी है। राजकुमार आनंद को चुनाव में डाक मत से 28 मत मिले, जबकि ईवीएम से 5601 वोट मिले। आनंद ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली से चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!





Top 10 Posts
Delhi Fire News: दिल्ली के किशनगढ़ में फ्लैट में लगी भीषण आग,…
नोएडा में बच्ची से यौन उत्पीड़न: स्कूल प्रबंधन के न पहुंचने पर…
Delhi: वन्य संपत्तियों के नुकसान की शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई, ग्रीन…
CBSE Exam Results 2024: एक बार फिर सीएम केजरीवाल ने दी बधाई…
यात्री ध्यान दें: मेगा ब्लॉक से 53 से अधिक ट्रेनें होंगी प्रभावित,…
Meerut Metro: 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी स्वदेशी तकनीक…
कल CM केजरीवाल के आवास पर जुटेंगे सभी विधायक की बड़ी बैठक…
World water Day 2024: World Water Day is being celebrated today, UNICEF…
Delhi: शिक्षा मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से तीन…
गार्डन गैलरिया मॉल में चली गोली: जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवकों ने…
Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install