Delhi Weather : आज लू का ऑरेंज अलर्ट; राजधानी में शरीर झुलसाने वाली गर्मी,अधिकतम तापमान 44 पार जाने की आशंका l

23-May-24, 05:11:PM | 0 views, | 0 comments

Delhi Weather : आज लू का ऑरेंज अलर्ट; राजधानी में शरीर झुलसाने वाली गर्मी,अधिकतम तापमान 44 पार जाने की आशंका l

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में हर दिन गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आसमान साफ रहेगा इससे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।

बुधवार को सुबह से झुलसाती हुई गर्मी देखने को मिली। लोग दोपहर के समय घरों में कैद रहे। कई इलाकों में लू की स्थिति बनी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। इधर, शुक्रवार को कई इलाकों में लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है। 

नजफगढ़ में 43 के पार पहुंचा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 43.5, मुंगेशपुर में 42.9, पूसा में 42.6, पीमतपुरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!





Top 10 Posts
Delhi Air Pollution: दिल्ली में गहरा रहा सासों पर संकट, AQI पहुंचा…
Delhi: संसद पर हमले का जिक्र करते हुए स्वाति ने आतिशी को…
शादी के दिन कार और बाइक की मांग करने का आरोप लगाते…
गाजियाबाद की सोसायटी में हत्या गोली मारकर युवक की ली जान l
Lok Sabha Elections 2024: अधिसूचना जारी विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली…
Delhi: कटेगा चालान प्रगति मैदान टनल में 30 से अधिक की रफ्तार…
Delhi: 'अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश... दिल्ली मेट्रो में लिखी गईं…
सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सभी याचिकाएं खारिज; करना होगा सरेंडर
Delhi News: उपराज्यपाल ने दिया आदेश दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों…
सड़क से आसमान तक आफत: दिल्ली में कोहरे से रफ्तार पर ब्रेक,…
Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install